Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नोएडा के बड़े अख़बारों के पत्रकार इस्तीफ़ा क्यों दे रहे हैं? देखें लिस्ट

लोकतंत्र के महापर्व को पूरा देश मना रहा है, लेकिन इसी बीच यूपी की आर्थिक राजधानी और विंडो सिटी के नाम से मशहूर नोएडा के पत्रकारिता जगत में उठा-पटक का बहुत तेज शोर मच गया है.

बताया जा रहा है कि पहले जागरण के दो रिपोर्टरों को डेस्क पर अटैच किया गया और अब उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया, इस्तीफा देने वाले दोनों पत्रकारों का नाम प्रवीण सिंह और मनीष तिवारी बताया जा रहा है.

वहीं अमर उजाला के ब्यूरो चीफ मनोज भाटी का भी कुछ दिनों पहले रोहतक तबादला कर दिया गया था. बताया तो यह भी जा रहा है कि पत्रकारिता में उठा-पटक का दौर दैनिक जागरण और अमर उजाला तक ही सीमित नहीं है. एनबीटी के एक पत्रकार ने भी इस्तीफा दे दिया है. हालाँकि कुछ लोगों का कहना है कि एनबीटी के पत्रकार नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे हैं, वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। इसलिए उनका नाम इस प्रकरण से जोड़ना उचित नहीं है।

गौतमबुद्धनगर की मीडिया में बड़े पैमाने पर हो रहे इस समीकरण को लेकर तरह-तरह की चर्चा है लेकिन इस बीच एक चर्चा यह भी है कि कौन वह माफिया है जिसके पकड़े जाने के बाद यह हलचल शुरु हुई.

हालांकि, यह सिर्फ सुनी सुनाई बातें हैं लेकिन इसकी पुष्टि कहीं से भी कोई करने को तैयार नहीं है, लेकिन पिछले 20 दिनों के अंदर बड़े संस्थानों के ब्यूरो चीफ से लेकर रिपोर्टर तक का ट्रांसफर और इस्तीफा देना दाल में कुछ काला होने की तरफ इशारा तो जरूर करता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन