Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा कमिश्नरेट में लूट और घूसख़ोरी : DCP, SHO, चौकी इंचार्ज समेत कई पर गाज, ट्रेनी दरोगा बर्खास्त

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में लूट और घूसखोरी को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. एक केंद्रीय मंत्री के दख़ल के बाद की गई कार्रवाई के तहत एक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया है. संबंधित इलाक़े की डीसीपी, एसएचओ, चौकी प्रभारी को भी हटा दिया गया है. इन सभी पर घटना को दबाने का आरोप है.

दरअसल, नोएडा पुलिस के एक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने दो साथियों के साथ मिलकर एक कैब ड्राइवर से लूटपाट की थी. कैब चालक से मारपीट कर 7000 रुपये छीन लेने की इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई कर दी.

आरोपी दरोगा अमित मिश्रा को गिरफ्तार कर दोनों साथियों सहित मुकदमा दर्ज हुआ है. इलाक़े की डीसीपी सुनीति को मामले को दो दिन तक दबाए रखने के चलते हटाया गया है. इसके साथ ही एसएचओ बिसरख अरविंद कुमार, चौकी इंचार्ज गौर सिटी रमेश चंद्र समेत एक अन्य दरोगा भी निपट गए. इसके साथ ही उन दो साथियों की तलाश की जा रही है जो लूटपाट की घटना के समय अमित मिश्रा के साथ थे.

बता दें कि यह मामला प्रकाश में आने के बाद एसीपी को जांच सौंपी गई थी. जांच में मामला सही पाया गया, जिसके बाद कमिश्नरेट की तरफ से यह बड़ी कार्रवाई की गई है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन