Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एनआरआई एरीना : प्रवासी भारतीयों को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म हुआ लॉन्च

लखनऊ : विदेशों में बसे भारतीयों को जोड़ने के प्रयास में एनआरआई एरीना- अप्रवासी भारतीयों के लिए दुनिया का पहला सोशल मीडिया लखनऊ में लॉन्च किया गया है। ARSAK Pvt Ltd द्वारा जारी एनआरआई एरीना वैश्विक स्तर पर प्रवासी भारतीयों को जोड़ेगी, जिससे समुदायों को करीब लाने में मदद मिलेगी। यह निशुल्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन सभी के लिए खुला है जहां एनआरआई दुनिया भर में अपने साथियों से जुड़ सकते हैं, साथ ही प्रवासी भारतीय भी एनआरआई से जुड़ सकते हैं।

वेबसाइट का प्रोटोटाइप 1200 घंटे IST से लाइव हो गया है और ख़ास उपयोगकर्ताओं के प्रत्यक्ष अनुभव के लिए उपलब्ध होगा। उन्हें वेबसाइट और इसकी विशिष्ट विशेषताओं और अंतिम संस्करण के ट्रेलरों तक का एक्सेस प्रदान किया जाएगा।

एनआरआई एरीना के सीईओ श्री अमन त्रिपाठी ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रवासी भारतीय समुदायों के बीच अंतर को कम करना है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को मातृभूमि के करीब लाना है। प्रवासी हमेशा सभी क्षेत्रों में भारत का एक अविभाज्य हिस्सा रहे हैं- राजनीतिक, सामाजिक, या आर्थिक। लेकिन अब तक, ऐसा कोई मंच नहीं था जहां सभी भारतीय प्रवासी एक साथ आ सकें और जुड़ सकें। इसी ख़ालीपन को भरने के लिए एनआरआई एरीना का विचार अंकुरित हुआ है।

स्टार्टअप के सीओओ श्री नीतीश कुमार सिंह ने एनआरआई एरीना को एक हाइब्रिड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होने का आश्वासन दिया, जिसे उपयोगकर्ता अपनी गोपनीयता की चिंता किए बिना उपयोग कर सकते हैं। श्री सिंह ने कहा, “एनआरआई एरीना एक समग्र और समर्पित मंच है जिसका उद्देश्य कई प्रवासी भारतीयों द्वारा महसूस किए गए ‘Fear of missing out’ को समाप्त करना है।” श्री सिंह ने बताया कि कंपनी अपने उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता बनाए रखने और सुरक्षित रखने में विश्वास करती है और उन्हें एक पारदर्शी और कानून का पालन करने वाली डेटा नीति का आश्वासन देती है।

प्रेस रिलीज

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन