Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार अविनाश की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च

छपरा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट सारण इकाई के द्वारा छपरा में कैंडल मार्च निकाला गया। पत्रकारों के साथ साथ शहर के आम आवाम भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए। कैंडल मार्च शहर के नगरपालिका चौक से शुरू होकर थाना चौक होते हुए पुनः नगरपालिका चौक पहुंची। जहां पर पत्रकारों ने पत्रकार अविनाश को श्रद्धांजलि दी।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के महासचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा कि लगातार पत्रकारों की हो रही हत्या देश के लिए चिंता का विषय है। जो पत्रकार अपनी आवाज को बुलंद तरीके से उठा रहा है या फिर किसी चीज का खुलासा कर रहा है, तो उसकी हत्या कर दी जा रही है। सरकार को पत्रकार को सुरक्षा देनी चाहिए साथ ही साथ अविनाश के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दे इसकी मांग सभी पत्रकार करते हैं। परिवार को मुआवजा भी दिया जाये।

इस मौके पर पंकज कुमार, मनोज कुमार सिंह, शकील हैदर, विनीत कुमार, मनोरंजन पाठक, रंजीत भोजपुरिया, धनंजय सिंह तोमर, अमन कुमार सिंह, नदीम अहमद, विकास कुमार, किशोर कुमार, कबीर, विक्की आनंद सहित कई युवा शामिल हुए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. vijay srivastava

    November 20, 2021 at 2:44 pm

    कहां के पत्रकार थे, क्यों हत्या हुई, ये लिखा ही नहीं है खबर में? भड़ास लोकल पोर्टल है थोड़े है कि सब कोई पत्रकार का नाम जानते होंगे?

    पत्रकार का पूरा नाम बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा था. वे मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के रहनेवाले थे. एक न्यूज पोर्टल के लिए काम करते थे. पत्रकार के साथ-साथ आरटीआई एक्टिविस्ट भी थे. फ़र्ज़ी अस्पताल और जांच घर संचालकों के खिलाफ न सिर्फ खबर लिखते थे बल्कि शिकायत भी दर्ज कराते थे. उनकी शिकायत पर कई अस्पतालों और जांच घरों पर कार्रवाई भी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन