Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

न्यूयॉर्क टाइम्स की पत्रकारिता किससे ‘बदला’ ले रही है?

रंगनाथ सिंह-

NYT की Revenge पत्रकारिता से हिन्दुत्ववादी कुपित हैं। उन्होंने NYT को ट्रॉल करके हेडिंग से रिवेंज हटवा दिया है। उनका कहना सही था। रिवेंज का मतलब है कि भीड़ द्वारा जलाए-मारे-भगाए-लूटे जाने से पहले वहाँ के अल्पसंख्यकों ने कोई कृत्य किया था जिसकी वजह से बदला लिया जा रहा है! उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स की नजर में उनका अपराध ये है उनमें से ज्यादातर शेख हसीना की पार्टी को वोट देते थे! जो उसने अपनी सब-हेडिंग में साफ किया है।

रिवेंज के हटते ही हिन्दुत्ववादियों की नाराजगी दूर हो गयी लेकिन सब-हेडिंग से वे दल नाराज नहीं हुए जो भारत में अल्पसंख्यकों के पसन्दीदा माने जाते हैं। दिक्कत ये है कि इन्हीं दलों ने NYT को पवित्र अखबार घोषित कर रखा है। इसलिए उनकी आत्मा में इतना बल नहीं बचा है कि वह NYT पर अंगुली उठा सकें।

NYT इस सोच को बढ़ावा दे रहा है कि अवामी लीग वहाँ के अल्पसंख्यकों की पसन्दीदा पार्टी थी इसलिए बहुसंख्यक उससे “बदला” ले रहे हैं! भारत में इसका मतलब क्या हुआ! ट्विटर पर न सही कम से कम मेरे फेसबुक वॉल पर चार सेकुलर जन इस कुत्सित सब-हेडिंग की निंदा कर दें तो मुझे अच्छा लगेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन