Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिक गया दुनिया का सबसे पुराना ब्रिटिश अखबार ‘ऑब्जर्वर’, जानिए खरीदा किसने?

ब्रिटेन के सबसे पुराने अखबारों में शुमार ‘द ऑब्जर्वर’ बिक गया है. ऑब्जर्वर गार्जियन समूह का अखबार था. खुद अखबार के मालिक ने इसे लेकर पुष्टि की है.

गार्जियन के मालिक स्कॉट ट्रस्ट ने कहा- उन्होंने दुनिया के सबसे पुराने रविवार के अखबार ऑब्जर्वर को टॉर्टोइज मीडिया को बेच दिया है.

ट्रस्ट ने कहा, टॉर्टोइज मीडिया कैश और शेयरों के संयोजन के माध्यम से ऑब्जर्वर को खरीद रहा है.

बता दें कि ऑब्जर्वर, 1791 में स्थापित होने वाला पहला ब्रिटिश रविवारी समाचार पत्र है. इसे इंग्लैंड के कुछ बेहतरीन अखबारों में से एक माना जाता है. यह लंबे समय से विदेशी कवरेज पर जोर देने के लिए भी जाना जाता रहा है.

टॉर्टोइज मीडिया के बारे में जानिए
टॉर्टोइज मीडिया की स्थापना लगभग 5 वर्ष पहले यानी 2019 में हुई थी. इस कंपनी को, लंदन टाइम्स के पूर्व संपादक और बीबीसी में न्यूज डायरेक्टर जेम्स हार्डिंग और पूर्व अमेरिकी राजदूत मैथ्यू बारजुन द्वारा स्थापित किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन