Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ओडिशा विधानसभा की प्रेस गैलरी में पत्रकारों को मोबाइल ले जाने की मनाही, हंगामा और प्रदर्शन की खबर

भुवनेश्वर | ओडिशा विधानसभा के भीतर अब पत्रकार मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे। सदन में यह फैसला लिया गया और प्रतिबंध लगा दिया गया। इसकी खबर बाहर आते ही बवाल मच गया।

इस पूरे मामले को लेकर बुधवार 12 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

आजतक की खबर के अनुसार इस सूचना का दावा एक न्यूज एजेंसी के हवाले से किया गया है। हालांकि रिपोर्ट में एजेंसी का नाम प्रकाशित नहीं है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मामला प्रकाश में तब आया जब कुछ पत्रकारों को प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा गैजेट लेकर भीतर जाने से रोक दिया गया। बहरहाल, अभी तक इस आदेश के सिलसिले में कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

मामले में पत्रकारों ने कहा कि सदन के अंदर बनी प्रेस गैलरी में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दिए जाने से वे अपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हैं और प्रतिबंध हटाने की मांग करते हैं।

इसे लेकर पत्रकारों ने विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना भी दिया। ऐसा आजतक की खबर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन