Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

किस अफ़सर का पचास करोड़ कैश ले गये चोर? सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा!

शीतल पी सिंह-

नज़र लागी राजा तोरे बँगले पर…. उत्तर प्रदेश में योगीराज के सबसे चर्चित नौकरशाह रहे जो अब रिटायरमेंट के बाद दूसरी भूमिका में हैं के उत्तराखंड के बंगले से पचास करोड़ की नगदी चोर उड़ा ले गए हैं ।

अमर उजाला के लखनऊ संस्करण के गासिप कालम में यह ख़बर संकेतों में छपी है । आज अनेक केंद्रों से सोशल मीडिया पर यह खबर तैर रही है ।लोग तरह-तरह के क़यास लगा रहे हैं ।

योगी जी को रुपए पैसे के मामले में बिना दाग धब्बे का मुख्यमंत्री होने का तमग़ा हासिल है लेकिन उनके अफ़सरों के बारे में कोई ऐसा दावा नहीं करता ।

मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है लेकिन दोनों राज्यों की गुप्तचर एजेंसियों को चुपचाप चोरों की तलाश में सक्रिय किया बताया जा रहा है ।


आशीष यादव- कितनी भी एजेंसियां लग जाएं, यह चोर मिलेगा ही नहीं। इसका तार केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब करने वाले गिरोह से जुड़ा है। इसके पीछे माफिया सरगना एक नंबरी और दो नंबरी हो सकते हैं। चोर को साँप सूंघ जाये, वैसा ही मामला है! काली कमाई का हिस्सा ऊपर तक पहुंचा होगा, इसीलिए सब मौन धारण किये हुए हैं!


विनोद कापड़ी- घर से 50 करोड़ कैश चोरी ! 50 CRORE CASH ?? ये अफ़सर अविनाश है , अश्वनी है , अस्थाना है , अस्थि है या जो भी है- इस आदमी पर सबसे पहले तो @dir_ed @CBIHeadquarters की रेड होनी चाहिए।

“ना खाऊँगा, ना खाने दूँगा” भी जुमला था क्या @narendramodi ?
@myogiadityanath

कोई और वक़्त होता तो ये आदमी अब तक जेल में होता।


अशोक कुमार पांडेय- सबसे पहले तो इस अफ़सर पर केस होना चाहिए। तनख्वाह से तो कोई सरकारी अफ़सर ज़िंदगी भर में पचास करोड़ इकट्ठा नहीं कर सकता। बाक़ी मैडम इस साल डल झील पर छठ मना कर मनौती माँग सकती हैं।


सुशील दुबे- Up की अफसरशाही में अभी कुछ दिन पहले तक के एक पंडी जी जिनके नाम का दिया जलता था जब वो फूल पत्र लेकर जाते थे तब “Cm सवेरा” होता था, तो ये उनके उत्तराखंड के वृहद बंगले में करोड़ों करोड़ की चोरी / डकैती का क्या प्रकरण है? चुप चुप बहुत हल्ला है! अरे fir तो हो जाती।


मूल खबर-

यूपी के अफ़सर ने ख़रीदी पहाड़ में कोठी, कोठी से पचास करोड़ कैश चोरी! https://www.bhadas4media.com/ye-kis-afsar-ki-story-hai/


अनिल कुमार-

जब मेनहत का पैसा डूबता है तो बहुत तकलीफ होती है! साहब और भाभीजी ने बहुत मेनहत से पैसा कमाया था, जनता का खून-पसीना एक करके! हराम का नहीं था कि सदमा ना लगे! मेनहत का पैसा गायब हो तो चक्कर तो आता ही है, जी भी मिचलाता है! बताते हैं साहब ने कोठी भी बहुत मेनहत से ली थी!

सपा सरकार के एक मुख्य सचिव का भी मेनहत से कमाया गया करोड़ों का हार गायब हो गया था तो सदमा उन्हें भी लगा था! अपने नौकर का खून चुसवा लिया था! सदमा इस वाले साहब और भाभीजी को भी लगा है! सदमा लगता है तो जिंदगी का सुर, लय, ताल सब गायब हो जाता है! मनिंदर सिंह साहब का भी मेनहत का पैसा ईडी ने लूटा है तो निश्चित ही सदमा उन्हें भी लगा होगा!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन