Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सहारा निदेशक ओपी श्रीवास्तव को रिमांड पर लेगी ED, अमर सिंह से जुड़े लोगों की बेचैनी बढ़ी!

मनोज सामना-

सहारा समूह के उप प्रबंध निदेशक ओपी श्रीवास्तव गिरफ्तार, अमर सिंह से सम्बंधित लोगों की बढ़ी बेचैनी!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सहारा समूह के निदेशक, सहारा श्री सुब्रत रॉय के सबसे वफादार मित्र, कर्मयोगी ओ पी श्रीवास्तव को करीब ₹1,79,000 करोड़ के विशाल मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, श्रीवास्तव पर निवेशकों से धोखाधड़ी करने और अवैध रूप से अर्जित धन को शेल कंपनियों के माध्यम से घुमाने का गंभीर आरोप है।

पूछताछ में गुमराह करने की कोशिश

ईडी अधिकारियों ने बताया कि श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए कोलकाता स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाया गया था। दिनभर चली लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि पूछताछ के दौरान श्रीवास्तव संघीय एजेंसी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे और पोंजी फर्मों से जुड़ी धोखाधड़ी पर सही जानकारी नहीं दे रहे थे। सूत्रों ने श्रीवास्तव को एक प्रमुख व्यक्ति और “निर्णय लेने वाले” निदेशक के रूप में वर्णित किया है। उन पर यह भी संदेह है कि वह सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय की मृत्यु के बाद संगठन की संपत्तियों की गुप्त बिक्री में शामिल रहे थे।

707 एकड़ जमीन जब्त होने के बाद जांच के दायरे में

जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि श्रीवास्तव हाल ही में ईडी की जांच के दायरे में तब आए, जब एजेंसी ने समूह की 707 एकड़ जमीन जब्त की थी। इस गहन जांच के दौरान ही उनका नाम सामने आया, जिसके बाद ईडी ने शिकंजा कसा। ईडी का आरोप है कि निवेशकों से धोखाधड़ी के इस विशाल मामले में श्रीवास्तव की अहम भूमिका है और उनकी गिरफ्तारी से समूह के भीतर धन के अवैध लेन-देन और संपत्ति की बिक्री से जुड़े कई राज सामने आ सकते हैं।”


रिमांड पर लेगी ईडी

मूल खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन