Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

ऑपरेशन एक्स : लेखिका ने कसाब की फांसी से पहले और बाद में जबर्दस्त रिसर्च किया है!

संजय सिंह-

किताब की शुरुआत बेहद मनोरंजक तरीके से होती है। एकदम किसी वेब सिरीज़ की ओपनिंग की तरह। फिर जैसे प्याज की परतें खुलती हैं, उसी तरह से यहाँ भी एक के बाद एक जानकारी परत दर परत सामने आती है।

कसाब को फांसी दिये जाने के फैसले के पहले किस स्तर पर क्या-क्या हो रहा था, इसपर लेखिका प्रज्ञा जांभेकर ने जबरदस्त रिसर्च किया है और खुलासा किया है। कसाब को फांसी दिये जाने के पहले, दौरान और बाद में के समकाल पर बहुत सी जानकारियां पहले से पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं। न्यूज संगठनो के अलावा इस सब्जेक्ट पर कुछ किताबें भी लिखी जा चुकी हैं। ऐसे में इस पर किताब लिखना एक चुनौती वाला लेखन था। मगर मुझे किताब पढ़ने के बाद इस बात पर बहुत खुशी हुई कि लेखिका ने अपने गूढ रिसर्च और सूत्रों से हासिल जानकारी के मार्फत ऐसे बहुत से राज खोले हैं जो कि पब्लिक डोमेन में अब तक नहीं आए हैं।

मैंने खुद 26-11 को कवर किया था और कसाब की फांसी को भी, मगर इस किताब में ऐसी कई जानकारियां हैं, जो मुझे भी अब तक पता नहीं थी। किताब सिर्फ 26-11 तक अपने आपको लिमिट नहीं करती, उसके आगे भी लेकर जाती है। भाषा भी एकदम सरल और आसानी से समझ में आ जाने लायक है। यकीन नहीं होता कि इस चुनौती भरे विषय पर लिखी किताब, लेखिका की पहली किताब है। ‘ऑपरेशन एक्स’ एक जबरदस्त और जानकारी वर्धक किताब है।

लेखक : प्रज्ञा जांभेकर
प्रकाशक : सदामंगल पब्लिकेशन
पृष्ठ संख्या : 208
कीमत : 300/-₹

संजय सिंह मुंबई के वरिष्ठ क्राईम पत्रकार हैं।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Rohit MH Gupta

    February 14, 2025 at 1:10 pm

    कुछ चुनिंदा लोग दबी जुबां में कहते है कि कसाब को डेंगू हुआ और उसकी मौत फांसी के पहले हो गई थी क्या ऐसा कुछ है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन