Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ना कोई ग्राफिक्स ना कोई म्यूजिक, यूट्यूब पर PAHAD PRIME एक लाख के पार

2 साल पहले भड़ास मीडिया पर पहाड़ प्राइम यूट्यूब चैनल की शुरुआत के बारे में खबर चली थी। कई चैनलों में काम करने के बाद एंकर जयप्रकाश तोमर ने पहाड़ प्राइम की नींव रखी थी। इसके बाद हिमाचल उत्तराखंड सहित जम्मू कश्मीर की खबरों का मंच रहा पहाड़ प्राइम आज इस मुकाम पर पहुंच चुका है कि इसने हिमाचल के चुनिंदा न्यूज़ चैनलों में जगह बना ली है।

ईटीवी भारत, तहलका न्यूज़, दैनिक जागरण, हिमाचल अभी-अभी सहित कई मीडिया घरानों में काम करने के बाद जयप्रकाश तोमर ने सत्ता के आगे दम तोड़ती पत्रकारिता से तंग आकर पहाड़ प्राइम की शुरुआत की थी। आज हिमाचल में मात्र चार पांच चैनल ऐसे हैं, जिनके यूट्यूब पर एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और अगर हम इन चैनलों के संसाधनों पर नजर डालें तो पता चलता है कि यहां लोग एक बड़ी टीम के साथ काम करते हैं। उधर जयप्रकाश तोमर इक्का-दुक्का साथियों के साथ पहाड़ प्राइम यूट्यूब चैनल को आगे बढ़ा रहे हैं।

आज पहाड़ प्राइम चैनल पर एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुके हैं। इसका श्रेय जयप्रकाश तोमर ने पहाड़ की जनता को दिया है। उनका कहना है कि लोग अब चमचमाते स्टूडियो और ताबड़तोड़ ग्राफिक्स से तंग आकर साधारण तरीके से खबरों को समझना चाहते हैं।

आने वाले समय में कई रोचक कार्यक्रम लेकर वह पहाड़ प्राइम में नई शुरुआत करेंगे। उन्होंने न केवल भड़ास मीडिया का धन्यवाद प्रकट किया बल्कि पहाड़ प्राइम को देखने वाले हर दर्शक का धन्यवाद किया, जो लगातार पहाड़ प्राइम पर बने हुए हैं।

गौर रहे कि फेसबुक पर भी पहाड़ प्रेम के तकरीबन 80,000 फॉलोअर्स हैं। रोजाना कोई ना कोई वीडियो मिलियन में देखा जाता है। पहाड़ प्राइम जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से संचालित होता है।

एक रोचक बात यह भी है की पहाड़ प्राइम पर पब्लिश होने वाली हर वीडियो साधारण तरीके से एडिट की जाती है। इसमें कोई म्यूजिक नहीं होता है और ना ही कोई ग्राफिक्स इस्तेमाल किया जाता है। जयप्रकाश तोमर ने बताया कि तकरीबन 80 फ़ीसदी वीडियो मोबाइल पर ही एडिट की जाती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन