Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एक अदभुत पहाड़ यात्रा : मिले कुछ यार तो चल पड़े हिमालय के पार… देखें वीडियो

Yashwant Singh : वो पहाड़ यात्रा कभी न भूलेगी… कुछ साल पहले पर्यावरणविद और पहाड़ प्रेमी भाई Sameer Raturi के नेतृत्व में हम लोग हिमालय बचाओ आंदोलन के तहत उत्तराखंड में पदयात्रा कर रहे थे. उत्तराखंड के गली कूचों के जानकार भाई Yuva Deep Pathak भी इस यात्रा में शरीक थे. दिल्ली से पत्रकार राहुल पांडेय इस यात्रा में शरीक होने गए थे.

इस पदयात्रा की खास बात थी कि आम रास्ते से न चलना था.सड़कों से न गुजरना था. गांव से गांव की कच्ची सड़कों, जंगल के संकरे रास्तों से चलना था. रात में यात्रा का अंत किसी गांव में कर दिया जाता. लोग अपने यहां रुकवाते, खाना खिलाते. अगली सुबह फिर यात्रा शुरू.

उत्तराखंड को देखने-जानने का एक नया नजरिया इन पहाड़ यात्रियों के जरिए जान सकते हैं. इस अदभुत यात्रा के कुछ दृश्य जो मैंने मोबाइल से शूट किए थे, उन्हीं के संयोजन से ये डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की है. यह डाक्यूमेंट्री देखकर आप इस अदभुत पहाड़ यात्रा में शरीक होने का सुख घर बैठे पा सकते हैं. सारे वीडियो को कंपाइल कर जो एक डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की है, उसे नीचे दिया जा रहा है. देखें और बताएं 🙂

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन