Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

वरिष्ठ पत्रकार और मार्मिक के पूर्व संपादक पंढरीनाथ सावंत का निधन!

मुंबई | वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और शिवसेना के मूल मुखपत्र साप्ताहिक अखबार ‘मार्मिक’ के पूर्व कार्यकारी संपादक पंढरीनाथ सावंत का शनिवार सुबह उनके कालाचौकी स्थित निवास पर निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे और वृद्धावस्था संबंधी कारणों के चलते उनका देहांत हुआ।

सावंत अपने पीछे दो बेटे, एक बेटी, दामाद, दो बहुएं, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शनिवार दोपहर भोईवाड़ा श्मशानभूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पत्रकारिता जगत, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंढरीनाथ सावंत ने अपने लंबे पत्रकारिता करियर में निडरता और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता की, जिसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज

उनके अंतिम दर्शन के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे, वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई, सांसद संजय राऊत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत, विधायक मनोज जामसुतकर, पूर्व नगरसेवक दत्ता पोंगडे, शिवड़ी विधानसभा संगठक सुधीर सालवी, पूर्व विधायक प्रमोद जठार सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

इसके अलावा शिवसेना के पदाधिकारी, पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग, साहित्यकार और अन्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंढरीनाथ सावंत का जाना मीडिया जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन