Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान से पंकज विशेष और दैनिक जागरण से अभिषेक शर्मा ने तोड़ा नाता

वरिष्ठ पत्रकार पंकज विशेष ने हिंदुस्तान से अपना दो दशक का नाता तोड़ लिया है। पंकज नोएडा में वरिष्ठ समाचार संपादक पद पर कार्यरत थे। इनपुट है कि वह जल्द अमर उजाला से जुड़ सकते हैं।

हिंदुस्तान प्रबंधन को भेजे गए इस्तीफ़े में अपर्याप्त वेतनवृद्धि और पदोन्नति न होने की बात लिखी गई है। इसके अलावा पंकज ने हिंदुस्तान नोएडा के सभी व्हाट्सएप ग्रुप से भी खुद को अलग कर लिया है। पंकज हिन्दुस्तान में पिछले लगभग 20 साल से सेवाएं दे रहे थे। वह यूपी और उत्तराखंड की आधा दर्जन से ज्यादा यूनिट की रीलॉन्च टीम में शामिल थे।

सूत्रों की माने तो हिन्दुस्तान नोएडा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। पिछले कुछ महीनों में दो संपादक संस्थान का दामन छोड़ चुके हैं। पंकज से पहले महावीर राठी बाय-बाय कर गए थे। चर्चा है कि इंक्रीमेंट और प्रमोशन न होने से असंतुष्ट कुछ और वरिष्ठ पत्रकार भी हिन्दुस्तान छोड़ सकते हैं।

दैनिक जागरण फरीदाबाद से सूचना है कि यहां, ब्यूरो में कार्यरत रहे अभिषेक शर्मा अब हिन्दुस्तान में अपनी लेखनी का जादू बिखरेंगे। अभिषेक पिछले पांच सालों से जागरण के साथ काम कर रहे थे। अभिषेक शर्मा की एजुकेशन और स्पोटर्स बीट में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन