Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पंकज पाराशर फिर बने नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष, दूसरे पैनल को 100 वोटों से हराया

Noida : नोएडा मीडिया क्लब (Noida Media Club) की कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हो गया है। एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष चुने गए हैं। पंकज पाराशर 100 वोटों से जीते हैं। चुनाव में बीते बुधवार को बंपर मतदान हुआ। सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान करवाया गया। बड़ी बात यह रही कि 91.04% वोट डाले गए हैं। संस्था के मौजूदा अध्यक्ष पंकज पाराशर का पैनल और दानिश अजीज का पैनल चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें दानिश अजीज पैनल को हार का सामना करना पड़ा है।

324 में से 295 पत्रकारों ने किया मतदान

चुनाव अधिकारी एलबी सिंह ने बताया कि 324 पत्रकार वोटर लिस्ट में शामिल थे। इनमें से 295 वोटरों ने मतदान किया। 243 वोटरों ने नोएडा मीडिया क्लब में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोटिंग की और 45 पत्रकारों ने पोस्टल बैलट का उपयोग किया। एलबी सिंह ने बताया कि सुबह 10:00 बजे नोएडा मीडिया क्लब के मतदान केंद्र में वोटिंग शुरू करवाई गई। निर्धारित वक्त 4:00 बजे तक निर्बाध रूप से मतदान किया गया। कुल 91.04% वोटिंग हुई। आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-29 गंगा शॉपिंग कंपलेक्स में नोएडा मीडिया क्लब स्थित है।

पंकज पाराशर पैनल ने दानिश अजीज को हराया

पंकज पाराशर के पैनल से उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र चौधरी, महासचिव पद पर विनोद राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार भाटी और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आंचल यादव, राजकुमार और सौरव कुमार राय हैं। दूसरे पैनल में अध्यक्ष पद पर दानिश अजीज, उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सिंह, महासचिव पद पर अमित कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह, कार्यकारणी सदस्य के लिए हिमांशु शुक्ला, मनोज वत्स और पवन त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे थे। दानिश अजीज को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। करीब 15 दिनों से नोएडा मीडिया क्लब का चुनाव चल रहा था।

जीतने वाला पैनल

पंकज पाराशर – 198 वोट
भूपेंद्र चौधरी – 185 वोट
विनोद राजपूत – 192 वोट
मनोज कुमार भाटी – 191 वोट
राजकुमार – 167 वोट
सौरव कुमार राय – 205 वोट
आंचल यादव – 184 वोट

हारने वाला पैनल

दानिश अजीज – 98 वोट
जयप्रकाश – 108 वोट
अमित कुमार – 106 वोट
कुलदीप सिंह – 100 वोट
हिमांशु शुक्ला – 106 वोट
मनोज वत्स – 88 वोट
पवन त्रिपाठी – 104 वोट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन