Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कानपुर से पत्रकार पंकज त्रिपाठी और पवन मिश्रा के बारे में सूचनाएं!

कानपुर से पंकज त्रिपाठी को लेकर खबर है कि वह दैनिक आज अख़बार से जुड़ गए हैं। इससे पहले वह कानपुर से प्रकाशित दीनार टाइम्स से बतौर स्थानीय संपादक कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि उन्हें आज में फील्ड यानी सीनियर रिपोर्टर की जिम्मेदारी दी गई है। आज में यह उनकी दूसरी पारी है। आज अख़बार से वह आईनेक्स्ट होते हुए दीनार पहुंचे थे।

बीते 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय पंकज को शिक्षा बीट का अनुभवी पत्रकार माना जाता है।


कानपुर निवासी पत्रकार पवन मिश्र अब दैनिक भास्कर से अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह 1 सितंबर से पटना में जिम्मेदारी संभालेंगे।

लगभग सवा दशक से सक्रिय पत्रकारिता में पवन मिश्र एक ईमानदार, सहयोगी और मिलनसार पत्रकार की छवि रखते हैं। उनकी इसी खासियत के चलते जहां भी उन्होंने काम किया, दर्जनों नए लोगों को अखबार से जोड़ा।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से की। इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान और अमृत विचार में भी सेवाएं दीं।

अमृत विचार में कार्यरत रहते हुए संपादक श्री शंभुदयाल वाजपेयी के निर्देशन में उन्होंने अखबार को तीन अहम सप्लीमेंट पेज दिए—यूथ फोरम, वेग और जीवन मंत्र। इस दौरान उन्होंने कई सुधारात्मक कार्य किए और पेज लेआउट पर विशेष काम किया।

अब पवन मिश्र दैनिक भास्कर से जुड़कर नई जिम्मेदारियां निभाने जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन