Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टीवी से पंकज यादव और न्यूज नेशन से आनंद शुक्ला के बारे में सूचना

पत्रकार पंकज यादव ने ‘इंडिया टीवी’ से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां सब-एडिटर के पद पर कार्यरत थे और वायरल व जनरल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पंकज की गिनती उन पत्रकारों में होती है, जो खबरों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने की कला में माहिर हैं।

करीब सात साल से मीडिया जगत में सक्रिय पंकज ने अपने करियर की शुरुआत बिहार के एक क्षेत्रीय चैनल ‘DNN’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दैनिक भास्कर’ भोपाल में अपनी रिपोर्टिंग और लेखन क्षमता का विस्तार किया। आगे चलकर उन्होंने नोएडा का रुख किया और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैनल ‘इंडिया टीवी’ से जुड़ गए। यहां उन्होंने खबरों की प्रस्तुति को लेकर खास पहचान बनाई।

मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले पंकज यादव ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में स्नातक और ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

अब वह मीडिया में नए पड़ाव की ओर बढ़ने को तैयार हैं। उनके अगले सफर को लेकर जल्द ही कोई औपचारिक घोषणा हो सकती है।


पत्रकार आनंद शुक्ला को लेकर खबर है कि उन्होंने न्यूज़ नेशन ज्वाइन किया है। आनंद नोएडा से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

इससे पहले वह मिरर नाउ, टीवी9 भारतवर्ष, अमर उजाला और राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में कार्य कर चुके हैं। आनंद ने कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से बीजेएमसी किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन