Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुंबई की क्राइम पत्रकारिता में मजबूत नेटवर्क वाले पत्रकार परेश मिश्रा जी का ब्रेनहेमरेज़ के चलते निधन!

अश्विनी शर्मा-

मुंबई की क्राइम पत्रकारिता में मजबूत नेटवर्क वाले पत्रकार भाई Paresh Mishra जी के असमय निधन की खबर बेहद ही कष्टकारी है। आज से 15-20 साल पहले जब किसी चैनल को स्पेशल स्टोरी के लिए फुटेज की दरकार होती तो उसे परेश जी मुहैया कराते थे।

मैंने भी मुंबई में पत्रकारिता के दौरान उनसे अनेकों बार स्टोरी की बाबत चर्चा की। उनकी पत्नी को जब कैंसर बीमारी ने जकड़ा तब भी मेरी उनसे फेसबुक मैसेंजर पर बात हुई।

आज वरिष्ठ क्राइम पत्रकार भाई Santosh Tiwari की पोस्ट से परेश जी के निधन की जानकारी मिली। हंसमुख व्यक्तित्व के धनी परेश जी का निधन मुंबई की पत्रकारिता के लिए वाकई एक बहुत बड़ा नुकसान है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।


संतोष तिवारी-

अलविदा मेरे दोस्त….. तुम्हारा इतने जल्दी चले जाना ज़िन्दगी में एक बड़ा खालीपन और सुनापन छोड़ गया. मेरी और तुम्हारी दोस्ती की मिसाल सदैव स्मृतियों में रहेगा.

परेश मिश्रा

हर दिल अजीज और हमेशा मुस्कराते रहने वाले परेश मिश्रा (बंटी भाई) अब हमारे बीच नहीं रहे. एक लंबी बीमारी और फिर हाल में हुए ब्रेनहमरेज़ के चलते आज शाम उनका निधन हो गया. उनकी पवित्र यात्रा कल शुक्रवार सुबह निवास स्थान डीबी रियलिटी, लिंक रोड़, चारकोप कांदिवली वेस्ट से निकलेगी और अंतिम संस्कार मालवणी हिंदू शमशान भूमि में किया जाएगा.

विनम्र और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि मित्र. ॐ शांति


आबिद नकवी-

बहुत अफ़सोसनाक ख़बर है, एक बेहतरीन इंसान, टीवी पत्रकारिता करने वालों की यादें संजोने वाले परेश के दुनिया से गुजरने की ख़बर पर यक़ीन नहीं होता। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

बहुत ही दुखद है। परेश एक पत्रकार के साथ जिंदादिल इंसान थे और मुसीबत के साथी। ईश्वर परेश की आत्मा को शांति दें – सुनील कुमार सिंह

इकबाल परवेज-

बहुत ही दुखद खबर है ये। परेश एक पत्रकार के साथ ऐसे इंसान थे जो हमेशा अच्छी सलाह और प्रोत्साहन देते थे। भगवान परेश की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख की से लड़ने की शक्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन