Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एक्टर परेश रावल ने राजदीप सरदेसाई की पत्नी और पत्रकार सागरिका घोष को क्यों कहा ‘दीमक’?

ख़ुशदीप सहगल-

मालदीव बनाम लक्षद्वीप की बहस ने अब नया टर्न ले लिया है…लक्षद्वीप में मालदीव के मुकाबले टूरिस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को लेकर पत्रकार सागरिका घोष ने सवाल उठाया तो अभिनेता-पूर्व सांसद परेश रावल ने उनके लिए दीमक शब्द का इस्तेमाल कर डाला…

बता दें कि सागरिका जाने-माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई की पत्नी है…

इसी बीच कॉमेडियन वीर दास ने लक्षद्वीप पर पोस्ट करने वाले बॉलिवुड स्टार्स की खिल्ली उड़ाते हुए कहा है कि उनकी अब चिंता है अपने फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन मालदीव में खींचे गए फोटो-वीडियो का क्या करें…

बता दें कि 2024 की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप पहुंच कर टूरिस्ट्स से इस सुंदर सी पैराडाइज़ को प्रमोट करने की अपील के साथ की…

पीएम ने लक्षद्वीप के भव्य शांत समुद्र के साथ अपनी फोटो भी एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की…इसके बाद बॉलिवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स में एक्सप्लोरइंडियन आइलैंड्स हैशटैग के साथ लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर करने की होड़ लग गई. इस बीच मालदीव की प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता ज़ाहिद रमीज़ ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट के ज़रिए इस बहस में आग डालने का काम कर दिया कि जहां तक टूरिज़्म का सवाल है भारत कभी मालदीव से स्पर्धा नहीं कर सकेगा…

पत्रकार सागरिका घोष ने एक्स प्लेटफॉर्म पर 8 जनवरी को अपनी पोस्ट में लिखा- रियलिटी चेक: मालदीव में करीब 170 टॉप क्लास रिज़ार्ट्स हैं, और 900 गेस्ट हाउस, हर रिज़ार्ट एक द्वीप पर है.

लक्षद्वीप में गिनेचुने ही रिजॉर्ट्स हैं, कोई भी फाइव स्टार केटेगरी के करीब नहीं है. आखिरी बार लक्षद्वीप तब सुर्खियों में आया था जब वहां के उप राज्यपाल ने बीफ बैन की सिफारिश की थी….टूरिज्म के लिए क्वालिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ खुले और समावेशी माहौल की ज़रूरत होती है, मालदीव का बॉयकॉट करने की जगह हमें भारतीय पर्यटन का रियलिटी चेक करना चाहिए…
सागिरका की इस पोस्ट पर एक्टर और पूर्व बीजेपी सांसद परेश रावल ने अपनी पोस्ट में लिखा- वो दयनीय ढंग से प्रेडिक्टेबल हैं…जैसी कि उम्मीद थी दीमक अपने लकड़ियों के खोल से बाहर रेंगते हुए निकलने लगे हैं…

इस बीच स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास ने एक्स प्लेटफॉर्म्स पर अपनी कुछ पोस्ट्स में उन स्टार्स पर चुटकी ली है जो छुट्टियां मनाने मालदीव जाते रहे हैं और अब लक्षद्वीप के सपोर्ट में ट्वीट पर ट्वीट कर रहे हैं.. वीर दास ने ल‍िखा क‍ि कैसे कई स्टार्स मालदीप में छुट्ट‍ियां तो ब‍िता आए हैं, पर अब फोटो डालने से बुरी तरह घबरा रहे हैं. वीर दास ने 8 जनवरी को अपनी पोस्ट में कहा-, ‘पहले तो लक्ष्‍यदीप के ल‍िए खुश हूं कि आखिरकार उसे प्‍यार म‍िल रहा है. दूसरा, मालदीप में कोई न कोई सेलीब्र‍िटी या इंफ्लूएंसर घूम रहा होगा, जो हफ्तों तक कार्ब्‍स(कार्बोहाइड्रेट्स) कम खा कर, अपने बेस्‍ट वेकेशन फोटो लेने के बाद, अब उन्‍हें सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट करने से बुरी तरह घबराया हुआ है.’

वीर दास ने एक और पोस्ट में लिखा- अगला एक्टर जो भी मड आइलैंड से हनीमून की फोटो डालेगा, उसे पक्का नेशनल अवार्ड मिलेगा…

मालदीव से कुछ नेताओं की ओर से पीएम मोदी की लक्षद्वीप संबंधी पोस्ट को लेकर अभद्र टिप्पणियां किए जाने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा था- “मुझे आश्चर्य है कि ये लोग ऐसा उस देश के साथ कर रहे हैं जो सबसे ज्यादा संख्या में अपने पर्यटकों को वहां भेजता है. हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन हम ऐसी नफरत भरी टिप्पणियों को क्यों बर्दाश्त करें? मैं मालदीव कई बार गया हूं और वहां की तारीफ की है, लेकिन हमारे पहले है. आइए हम अपने भारतीय द्वीपों को एक्सप्लोर करने का फैसला लें और अपने देश के पर्यटन का सपोर्ट करें.”

ये बात अलग है कि अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विकंल इस बार नए साल का जश्न मनाने के लिए छुट्टी पर मालदीव ही गए थे.

लक्षद्वीप और अन्य भारतीय कोस्टल टूरिस्ट स्पाट्स के सपोर्ट में कई और बॉलिवुड सेलेब्रिटीज भी शामिल हैं. इनमें सलमान खान, वीरेंद्र सहवाग, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, रणदीप हुड्डा और पूजा हेगड़े के नाम गिनाए जा सकते हैं…

चलते चलते आपको ये भी बता देते हैं कि किन सेलेब्रटीज़ ने हाल फिलहाल छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव का रुख किया….

अक्षय कुमार की ओर से नया साल मालदीव में मनाने का ज़िक्र ऊपर स्टोरी में किया जा चुका है…उनके अलावा अनन्या पांडे ने बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ अक्टूबर में अपना 25 वां जन्मदिन मालदीव में मनाया था…डंकी फेम एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी हाल में हॉलीडे मनाने मालदीव गईं. एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अक्टूबर में देवा फिल्म की शूटिंग के दौरान अपना जन्मदिन मालदीव में ही मनाया था…तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा भी हाल में मालदीव में वेकेशन मनाते देखे गए थे…उभरती एक्ट्रेस शनाया कपूर ने 3 नवंबर को अपना जन्मदिन मालदीव में मनाया…इनके अलावा सिंगर नेहा कक्कड़ और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी मालदीव में वैकेशन्स मनाते देखी गईं.

पूरे प्रकरण को समझने के लिए ये वीडियो देख सकते हैं-

https://youtu.be/HxWoilrPqdM?si=d3OBT48C5htFOjZh

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन