Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘जी हिंदुस्तान’ से विदा लेकर परमेंद्र मोहन ‘इंडिया टीवी’ और प्रियदर्शन ‘न्यूज24’ पहुंचे

परमेंद्र मोहन

नए साल में दो नए न्यूज़ चैनलों रिपब्लिक भारत और टीवी 9 की दस्तक ने सभी चैनलों में आवाजाही तेज़ कर दी है। ताज़ा ख़बर ये है कि आउटपुट के वरिष्ठ पत्रकार परमेन्द्र मोहन ने ज़ी हिन्दुस्तान से विदाई लेकर इंडिया टीवी ज्वाइन कर लिया है। इंडिया टीवी में उन्हें डिप्टी एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर का पद मिला है।

ज़ी हिन्दुस्तान के एक और वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन भी चैनल के एंकरलेस होने के बाद इस्तीफ़ा देकर न्यूज़ 24ज्वाइन किया था। ज़ी हिन्दुस्तान में परमेन्द्र मोहन के पास न्यूज़ और प्रियदर्शन के पास न्यूज़ प्रोग्रामिंग की जिम्मेदारी थी।

करीब दो दशक से न्यूज़ चैनल्स में कार्यरत परमेन्द्र ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपना सफर हैदराबाद में ईटीवी उत्तर प्रदेश से की थी। ईटीवी लांच करने के बाद उन्हें नोएडा में सहारा समय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ लांच करने वाली टीम में शामिल होने का मौका मिला। इसके बाद ज़ी न्यूज़ और आजतक जैसे चैनलों में भी काम किया।

परमेन्द्र मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल आईबीसी 24 में डिज़िटल कंटेंट हेड के पद पर भी रहे, जहां उन्होंने इस चैनल की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नई पहचान दिलाई। इसके बाद ही वो ज़ी हिन्दुस्तान पहुंचे और चैनल को पहचान दिलाई।

दिसंबर में ज़ी हिन्दुस्तान में एंकरलेस न्यूज़ चैनल के प्रयोग को लागू करने वाली टीम में परमेन्द्र की बड़ी भूमिका बताई जाती है, लेकिन इसके बाद अचानक उनके इंडिया टीवी जाने की ख़बर आई। भड़ास4मीडिया की टीम ने जब परमेन्द्र मोहन की फेसबुक वॉल को खंगाला तो इस ख़बर की पुष्टि हो गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन