Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मुसीबतों के रामदेव : घटिया सोन पापड़ी केस में पतंजली के तीन अफसर जेल काटेंगे!

बाबा रामदेव का सिर बार बार ओखली के इर्द-गिर्द घूम रहा है. नजर हटते ही दुर्घटना घट जा रही है. पिछले कई दिन-महीनों से पतंजलि और रामदेव लगातार मुसीबतों से घिरे हैं.

पहले भ्रामक विज्ञापनों को लेकर डाँट पड़ी. फिर 14 प्रोडक्ट को बैन किया गया. इसके बाद अब पतंजली की सोन पापड़ी फूड टेस्ट में अरेस्ट हो गई.

दरअसल, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर ने पिथौरागढ़ के बेरीनाग स्थित लालाधर पाठक की दुकान से सैंपल लिए थे. टेस्टिंग में पतंजलि नवरत्न इलायची सोन पापड़ी को लेकर शिकायतें सामने आई थीं. दुकानदार के साथ साथ पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को भी नोटिस जारी किया गया था. दिसम्बर 2020 में उधम सिंह नगर की प्रयोगशाला में जांच होने पर सोन पापड़ी घटिया क्वालिटी की निकली थी. इसे लेकर दुकान मालिक लीलाधर पाठक, डिस्ट्रीब्यूटर अजय जोशी और पतंजलि के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

आज इसी सिलसिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर सहित तीन लोगों को छह महीने जेल की सजा सुना दी है. इसके अलावा अदालत ने लीलाधर पर 5 हजार, अजय जोशी पर 10 हजार और अभिषेक कुमार पर 25 हजार का जुर्माना भी ठोका है. कोर्ट ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत यह फैसला सुनाया है.

हालांकि इस बीच रामदेव के लिए एक राहत भरी खबर यह जरूर कही जा सकता है, जिसमें उनके 14 प्रोडक्ट्स पर लगे लाइसेंस बैन को हटा दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन