Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सपरिवार घर जा रहे पत्रकार पर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के गुर्गों ने किया अटैक!

यूपी के शाहजहांपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह के गुर्गों द्वारा पत्रकार अनिल मिश्रा पर हमला करने की जानकारी सामने आई है. हमला उस वक्त हुआ जब वे परिवार के साथ अपने घर जा रहे थे. 

आरोपियों द्वारा रौसर कोठी चौराहे के पास पत्रकार की कार रोककर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई. 

जानकारी के मुताबिक पत्रकार अनिल मिश्रा दैनिक विश्ववार्ता और लोकभारती के पत्रकार हैं. देर शाम विद फैमिली कार से घर जा रहे पत्रकार की गाड़ी हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह के करीब आधा दर्जन गुर्गों ने बीच रास्ते में रोक ली.

अनिल ने गाड़ी को अंदर से लॉक कर एसपी को फोन से अपने ऊपर हुए हमले की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक सभी बदमाश वहां से भाग चुके थे.

हरकत में आई थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने अनिल मिश्रा की तहरीर पर अपराध संख्या 11/2024 की धारा 147, 341, 352, 504 व 506 में निशांत वर्मा, राहुल उर्फ बड़े, मोहन अवस्थी समेत दो अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है.

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1746856108306915372?t=MU8kI7vPjxb5pV5Ip0N55g&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन