Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार आशुतोष मिश्रा, विकास श्रीवास्तव और कृष्णा गंगवार के बारे में सूचनाएं!

त्रकार आशुतोष मिश्रा ने भारत24 को अलविदा कह दिया है. वे लखनऊ में भारत 24 के विशेष संवाददाता की पोजीशन पर तैनात थे.

आशुतोष ने इसी वर्ष फरवरी में विशेष संवाददाता के तौर पर चैनल ज्वाइन किया था और उसके बाद से वे लगातार संस्थान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. हाल ही में बहराइच में भेड़ियों के आतंक पर उनकी कवरेज काफी सराही गई थी. बताया जा रहा है कि वे जल्द ही किसी चैनल से अपनी पारी की शुरुआत करेंगे.


दूसरी खबर पत्रकार विकास श्रीवास्तव को लेकर है. विकास ने न्यूज18 से निकलकर रिपब्लिक भारत के साथ नई पारी शूरू की है. उन्हें एसोसिएट प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है.

न्यूज24 के मीडिया स्कूल ISOMES में पढ़े विकास ने इसी चैनल में दो वर्ष काम किया. इसके बाद इंडिया न्यूज, न्यूज18 इंडिया गए थे. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान वह टाइम्स नाउ डिजिटल का भी हिस्सा रह चुके हैं.


पत्रकार कृष्णा गंगवार ने न्यूज नेशन से इस्तीफा देकर इंडिया डेली लाइव ज्वाइन किया है. संस्थान में उन्हें डिजिटल टीम का मल्टीमीडिया हेड नियुक्त किया गया है.

मूलरूप से बरेली के निवासी गंगवार को पत्रकारिता में 7 वर्षों का अनुभव है. न्यूज नेशन में जाने से पहले वह इंडिया टुडे समूह का हिस्सा थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन