Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

पत्रकार और पुलिस की यह तस्वीर इतनी क्यों वायरल है भाई?

दिल्ली पुलिस की एक तस्वीर बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. तस्वीर में दिल्ली पुलिस का एक इंस्पेक्टर पत्रकार का गला पकड़े हुए दिखाई दे रहा है. इस वायरल तस्वीर को लेकर लोग अपनी-अपनी तरह से भड़ास निकाल रहे हैं. आप भी पढ़ें..

समीरात्मज मिश्रा-
यही सब देखकर world press freedom वाले रैंक निकालते हैं मित्रों! आपको क्या लगता है कि ऐसी तस्वीरें आपको नहीं दिखतीं तो क्या किसी को नहीं दिखतीं?

श्याम मीरा सिंह-
पत्रकार साथी के गले में अटके “लोकतंत्र” को निकालने में मदद करती दिल्ली पुलिस…

सौरव एस-
बेवकूफी कर रहा होगा… मतलब क्या ही जरूरत है भाई पत्रकारिता करने की। 400 पार आना ही है एन केन प्रकारेण… क्या उखाड़ लोगे पत्रकारिता कर के। मान भी लो एक बार कि तुम कोई बढ़िया रिपोर्ट ले भी आये तो क्या गारंटी है कि संपादक उसे छापेगा ही या प्राइम टाइम में दिखायेगा ही?

गौरव श्यामा पांडेय-
दिल्ली पुलिस का हाथ और पत्रकार का गला. नए भारत की नई दिल्ली में आपका स्वागत है.

सूरज कश्यप-
पत्रकारिता ने पिछले एक दशक में लोगों, राजनेताओं और पब्लिक सर्वेंट को ऐसी हिम्मत अपने काम को ठीक से ना करके दी है.. अगर ये वर्ग अपना कार्य ईमानदारी से करता तो ये लोग कांपते..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन