Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण से बिजेंद्र बंसल और ज़ी न्यूज़ से देविका दयाल के बारे में सूचना!

त्रकार बिजेंद्र बंसल को लेकर सूचना है कि उन्होंने दैनिक जागरण को अलविदा कह दिया है. मौजूदा समय वे हरियाणा स्टेट में स्पेशल करेसपॉन्डेंट और हरियाणा साउथ के इनपुट हेड के रुप में काम कर रहे थे.

बिजेंद्र ने साल 1993 में दैनिक जागरण से बतौर स्ट्रिंगर पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी. यहां तीन साल बाद स्टाफर नियुक्त किया गया. जागरण फरीदाबाद के ब्यूरो चीफ रह चुके बिजेंद्र इसी जिले के रहने वाले हैं.


दूसरी खबर द क्विंट की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर देविका दयाल को लेकर है. इनपुट है कि उन्होंने ज़ी न्यूज़ के साथ नई पारी शुरु की है. क्विंट के लिए उन्होंने सात साल काम किया.

मीडिया में रेवेन्यू का देविका के पास लगभग 26 वर्षों का लंबा अनुभव है. 1998 में उन्होंने ज़ी से ही करियर शुरु किया था.

उन्होंने डिस्कवरी इंक के लिए मई 2002 से नवंबर 2005 तक काम किया. इसके बाद सीएनएन न्यूज़18 में बतौर वीपी दिसंबर 2005 से सितंबर 2010 तक जुड़ी रहीं. इसके अलावा न्यूज़ एक्स और आईटीवी नेटवर्क के साथ भी एक वर्ष तक काम किया.

बताया जा रहा है कि ज़ी के साथ अपनी नई पारी में देविका जेडएससीएल की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मोना जैन को रिपोर्ट करेंगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन