Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सीनियर जर्नलिस्ट दीपक गंभीर ने थामा एनडीटीवी का दामन

तेज तर्रार सीनियर पत्रकार दीपक गंभीर को लेकर सूचना है कि उन्होंने एनडीटीवी के साथ नई पारी शुरू की है. वह पिछले लगभग 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में विभिन्न जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

इलाहाबाद से बतौर ट्रेनी रिपोर्टर पत्रकारिता करियर की शुरूआत करने वाले दीपक ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे राज्यों में अपनी पत्रकारिता का जौहर दिखाया है.

यूनाइटेड भारत से शुरू हुआ दीपक गंभीर का सफर टोटल टीवी, न्यूज़ एक्स, सीएनन-आईबीएन, पी7 और ईटीवी जैसे संस्थानों तक रहा. अब 5 साल बाद उन्होंने एनडीटीवी ज्वाइन किया है.

कहा जा रहा है कि एबीपी न्यूज़ से पिछले साल एनडीटीवी में आए वरिष्ठ पत्रकार रणवीर सिंह के ब्यूरो चीफ पद पर ज्वाइन करने के बाद रणवीर ने अपनी नई टीम का गठन किया है. इसे लेकर कई प्रमुख शहरों में एनडीटीवी ने पुरानी टीम में बदलाव करते हुए कई सीनियर पत्रकारों को अपने साथ जोड़ा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन