Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जनतंत्र टीवी से इस्तीफा देकर पत्रकार दिलीप यादव ने इस चैनल से शुरु की नई पारी

युवा पत्रकार दिलीप यादव को लेकर सूचना है कि उन्होंने ‘जनतंत्र टीवी न्यूज चैनल में अपनी पारी को विराम दे दिया है. वह इस चैनल में बतौर जिला संवाददाता कार्यरत था. जनतंत्र में रहते हुए दिलीप ने राजनीतिक और क्राइम की कई बड़ी खबरों को एक्सक्लूसिव ब्रेक किया.

संस्थान ने उनके काम को देखते हुए प्रयागराज स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर के महंत नरेंद्र गिरी जी के हत्याकांड में अमेठी से स्पेशल कवरेज करने के लिए प्रयागराज भेजा. जिसमें इन्होंने जबरदस्त रिपोर्टिंग दिखाई थी.

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में (वोटर बताया किसको जिताएगा) में दिलीप यादव ने शानदार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हुए जनता का जो मिजाज बताया था, लगभग सभी विधानसभा में वही परिणाम देखने को मिला था.

मूल रूप से अमेठी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले दिलीप यादव को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 6 वर्षों का अनुभव है. युवा पत्रकार दिलीप यादव ने अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत दिल्ली से संचालित खबर फास्ट टीवी न्यूज़ चैनल से 2017 में की थी. उसके बाद जनतंत्र टीवी , एपीएन न्यूज, ITV नेटवर्क (इंडिया न्यूज) में भी बतौर जिला संवाददाता कार्यरत रहे. इसके बाद अब न्यूज़ नेशन का दामन थामा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन