Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एक खुद्दार पत्रकार और काबिल कार्टूनिस्ट को मदद चाहिए… चूकना मत!

सईद हुसैन अफसर-

एक दर्दमंदाना अपील… फैजान मुसन्ना, एक ईमानदार पत्रकार, खुद्दारी का आलम यह है कि पैदल चलना गवारा है मगर किसी से लिफ्ट तक नहीं मांगते।

वह जितने अच्छे पत्रकार हैं उतने ही अच्छे कार्टूनिस्ट भी हैं। उनके कार्टून बगैर कुछ लिखे बहुत कुछ कह जाते हैं। किसी भी तरह के नशे से उनका कोई लेना-देना नहीं, लौंग इलायची तक नहीं खाते।

कुछ दिन पहले पेट में तेज दर्द उठा। पेट में पानी भर गया था डॉक्टर को दिखाया। पानी निकाला गया। उसके बाद जांचों का सिलसिला शुरु हुआ। जांच में पता चला कि लीवर डैमेज हो गया है। KGMU ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी और 15 लाख का खर्च बताया।

आमतौर पर पत्रकारों के लिए यह बहुत बड़ी रकम है। खुद्दारी में वह किसी से मदद मांगेगे नहीं। शरीफ आदमी हैं, काबिल पत्रकार और कार्टूनिस्ट हैं। उन्हें हर कीमत पर स्वस्थ होना चाहिए।

यह मदद कोई भी अकेले नहीं कर सकता। बूंद-बूंद से सागर भरता है। KGMU से मिला लीवर ट्रांसप्लांट एस्टीमेट और उनका अकाउंट नंबर तथा फैजान मुसन्ना का मोबाइल नम्बर सब आपके सामने है। उनसे बात करिये, उन्हें तसल्ली दीजिये और जो भी मदद करिए, सीधे उनके एकाउंट में करिए।

एक छोटी राशि भी उनको भेजने में झिजकिए नहीं। एक अच्छे इंसान को हम बचा लें तो इससे बेहतर कोई काम नहीं होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन