Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

उत्तराखंड के पत्रकार हेमराज सिंह चौहान ने यू-ट्यूब पर बढ़ाई सक्रियता, देखिए क्या लाए हैं!

त्तराखंड बेस्ड सीनियर जर्नलिस्ट हेमराज सिंह चौहान ने यू-ट्यूब चैनल के जरिए वापसी की है. चौहान उन पत्रकारों में गिने जाते हैं जो तमाम समस्याओं से टूटते नहीं बल्कि लड़कर मजबूत होने वालों में से हैं. सीखते हैं.

इसी सीख को अपग्रेड करते हुए यू-ट्यूब पर नियमित दिखेंगे. यू-ट्यूब पर उनका चैनल है लेकिन अभी तक वह उसपर नियमित नहीं थे. कुछ घरेलू मुश्किलों से अब उबरे हैं.

हेमराज सोशल मीडिया पर अपनी तीखी व बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं. टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का उन्हें 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है. बावजूद इसके उन्हें कहीं नौकरी नहीं मिल पा रही है. उसका एक कारण यह भी है कि चौहान मतलबपरस्ती और तेल लेपन कला से फ्री हैं. ये गुण होता तो हो सकता है समय कुछ और हो सकता था. कुल मिलाकर उनकी रीढ़ की हड्डी अभी स्पंज नहीं बनी है.

अक्तूबर में बेटी के जन्म होने पर फैमिली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टीवी9 भारतवर्ष से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने यू-ट्यूब पर सक्रियता बढ़ाने का फैसला लिया है. जिसका मौजूदा समय में स्कोप भी दिख रहा है.

अल्मोड़ा शहर से ताल्लुक रखने वाले हेमराज की राजनीति, स्पोर्ट्स, समसामयिक और पर्यावरण के साथ सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. चौहान ने अपने यू-ट्यूब चैनल का लिंक भेजकर आप सबका प्यार मांगा है. साथ ही उम्मीद जताई है आप सब उनके चैनल को सब्सक्राइब करने में कंजूसी नहीं बरतेंगे….

https://www.youtube.com/@HemrajChauhanofficial

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन