Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों के हित में विधायक राजेश्वर सिंह का बड़ा कदम; 80.31 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत!

नवेद शिकोह-

राजेश्वर ने जीता पत्रकारों का दिल

राजेश्वर सिंह सिर्फ जनप्रतिनिधि ही नहीं, किसी कैबिनेट मंत्री यहां तक कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जी से भी बड़ी है उनकी फिक्र। जनहित के प्रयास और प्रभाव में भी वो आगे हैं। उन्होंने पत्रकारों की जायज़ जरूरतों को लेकर मुख्यमंत्री से पत्रकार कल्याण कोष की मांग की और चंद दिनों में मुख्यमंत्री जी ने उनकी मांग को पूरा कर दिया।

जबकि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एनेक्सी मीडिया सेंटर में दो सौ राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच में वादा किया था कि वो मुख्यमंत्री राहत कोष से दिवंगत पत्रकार दिलीप सिन्हा जी के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाएंगे। बता दें कि लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता समिति के निर्वाचित सदस्य दिलीप सिन्हा जी की रोडवेज बस की टक्कर से मृत्यु हो गई थी। नियमानुसार किसी भी नागरिक की रोडवेज बस दुर्घटना हो जाती है तो रोडवेज से मुआवजा मिलता है।

डिप्टी सी एम के साथ परिवहन मंत्री ने भी वादा किया था कि वो अपने परिवहन विभाग द्वारा वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा जी को मुआवजा/आर्थिक सहयोग जरूर दिलाएंगे।

दोनों नेताओं के वादे को महीनों हो गुज़र गए, ना आर्थिक सहयोग मिला ना मुआवजा। ना मुख्यमंत्री राहत कोष से कुछ मिला और ना ही परिवहन विभाग से सहायता मिली।

पत्रकार जगत अब राजेश्वर सिंह जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देखने लगा है। उम्मीद है कि वो दिलीप सिन्हा जी के परिजनों के आंसू पोंछने में सहयोग करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार नवेद शिकोह जी उप्र राज्य मुख्यालय संवाददाता समिति के निर्वाचित सदस्य हैं।


भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह जी ने अपने एफबी पेज पर जो कुछ लिखा है- पढ़ें

कुछ दिन पूर्व, मैंने माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी से मिलकर पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण के लिए राज्य पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना का अनुरोध किया था।

आज, यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि पत्रकार कल्याण कोष हेतु ₹80.31 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, यह निर्णय प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

माननीय मुख्यमंत्री जी का संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व, निश्चित रूप से प्रदेश के मीडिया जगत में विश्वास और आत्मबल को मज़बूत करेगा।

“पत्रकार सत्य की मशाल हैं – अंधकार चाहे कितना भी गहरा हो, वे वहां भी रोशनी फैलाने का साहस रखते हैं।” पत्रकार हमारे समाज का दर्पण हैं, उनके सशक्तिकरण में लोकतंत्र की मज़बूती निहित है।

पुनः धन्यवाद एवं हृदय से आभार!!

संबंधित खबर…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन