Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में अमर उजाला के पत्रकार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश : देहरादून सहित देश के विभिन्न राज्यों से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के विरुद्ध ऋषिकेश कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पत्रकार पर आरोप है कि उसने भवन निर्माण के दौरान ब्लैक मेलिंग कर रुपए मांगे। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इन्हीं दोनों आरोपों पर मामला दर्ज किया गया है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के अनुसार शिकायतकर्ता के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय पंचम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इस आदेश पर अमर उजाला के पत्रकार महेन्द्र सिंह के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है। इन पर धमकी देकर रुपये मांगने, रुपये न देने पर गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं और इन्हीं आरोपों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ऋषिकेश के एक ठेकेदार ने न्यायालय देहरादून में शिकायत की थी आजकल उसका काम सांईघाट के सामने चल रहा है। इसी निर्माण कार्य को लेकर अमर उजाला ऋषिकेश का पत्रकार महेन्द्र सिंह मुझे काफी समय से परेशान कर रहा था तथा धमकी दे रहा था। वह कहता था कि जिस भवन का तुम निर्माण करा रहे हो उसकी शिकायत मैं प्राधिकरण से कर दूंगा क्योंकि तुम्हारा निर्माण कार्य नक्शे के अनुसार नहीं हो रहा है।

इसके ऐवज में महेन्द्र सिंह ने मुझसे एक लाख रुपये मांगे। न देने पर अपने अखबार अमर उजाला में सूचना प्रकाशित करने को कह रहे थे। पत्रकार महेन्द्र सिंह को मुंह मांगे रुपये न देने पर उसके द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। शिकायतकर्ता द्वारा न्यायालय देहरादून में धारा 156(3) द0प्र0सं0 में प्रार्थनापत्र दिया गया था। इस पर 22 फरवरी को न्यायालय द्वारा कोतवाली ऋषिकेश को पत्रकार महेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिये गये। इस पर शनिवार देर रात पत्रकार के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसकी विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन