Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाला बिजनौर का तहसीलदार पत्रकार को हड़का रहा, सुनें!

यूपी के बिजनौर से एक ऑडियो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में एक सरकारी नौकर पत्रकार को धमका रहा है. वह कह रहा है कि तुमने जो खबर छापी है उससे मेरी फोटो हटा दो. पत्रकार मना कर रहा है जिसके बाद सरकारी नौकर सुसाइड नोट में पत्रकार का नाम लिखकर फंसाने की धमकी भी देते सुना जा रहा है.

नरेंद्र प्रताप नाम के यूजर ने ट्वीट कर यह ऑडियो एक्स पर पोस्ट किया है. लिखा है, “धमकी भरा यह कॉल बिजनौर के नायब तहसीलदार राजकुमार का है. खबर डिलीट कराने के लिए वह पत्रकार को अपने रुतबा, रसूख का डर दिखा रहे हैं.

कभी बदतमीजी करके देख लेने की धमकी देते है तो कभी सुसाइड नोट में पत्रकार का नाम लिखने की धमकी दे रहे हैं. पत्रकार की शिकायत अफसरों के ठंडे बस्ते में है.

गाड़ी SDM की, कुर्सी नायब तहसीलदार की. नायब तहसीलदार राजकुमार के खिलाफ एक युवती ने फरवरी में अश्लीलता करने के आरोप लगाए. पुलिस में केस दर्ज नहीं हुआ तो पीड़िता सीएम, डीएम से शिकायत के बाद कोर्ट चली गई. पीड़िता को अब बुलडोजर से घर ढहाने की धमकी दी जा रही है. समझौते का दबाब है. सिस्टम चुप है.”

देखें… पीड़िता का शिकायती पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन