Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : पत्रकार से मारपीट करने वाले आरोपी का जेल से आया फोन, पूरे परिवार को लुढ़काने की दी धमकी

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन की उपलब्धता का लगातार दूसरा मामला तब सामने आया जब जेल में बंद आरोपी ने पत्रकार की पत्नी को फोन कर धमकी दी. सैलूद के पत्रकार किशन हिरवानी की पत्नी को देवानंद साहू नाम के बंदी ने जेल से फोन कर धमकी दी है.

पत्रिका डॉट कॉम में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक देवानंद साहू पत्रकार किशन हिरवानी से मारपीट के आरोप में इन दिनों जेल में बंद है.

सैलूद निवासी पत्रकार किशन हिरवानी ने बताया कि 4 सितंबर को उनके ऑफिस में घुसकर छह आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेजा.

इसमें मुख्य आरोपी देवानंद साहू उर्फ देवा ने गुरुवार को 2.47 बजे किशन हिरवानी की पत्नी के मोबाइल पर, 8269818457 नंबर से फोन किया. नाम देवानंद साहू बताया.

आरोप है कि पत्रकार की पत्नी द्वारा फोन काटने के बावजूद देवानंद बार-बार फोन करता रहा. पत्रकार की पत्नी द्वारा फोन उठाने पर उधर से कहा गया- मामले को खत्म कराओ वरना परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा. इस मामले में हिरवानी की तरफ से थाना उतई में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन