Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वाराणसी में इंडिया न्यूज़ के पत्रकार से ADCP की अभद्रता मामले ने पकड़ा तूल!

इंडिया न्यूज के संवाददाता पंकज चतुर्वेदी के साथ कवरेज के दौरान एडीसीपी सुरक्षा वीरेंद्र कुमार द्वारा की गई बदसलूकी मामले ने तूल पकड़ लिया है. इंडिया न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया है.

घटना के बाद देर रात ही इंडिया न्यूज़ के चैनल हेड अरविंद चतुर्वेदी ने पुलिस कमिश्नर से बातचीत की थी. घटना के अगली सुबह भी चैनल हेड अरविंद चतुर्वेदी ने यूपी के प्रमुख सचिव से इस प्रकरण में बात की थी.

बताया जा रहा है कि आरोपी 2007 बैच के पीपीएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार घटना के बाद सुलह समझौता के लिए संवाददाता को अपने करीबियों से फोन करा रहे हैं. वहीं घटना के बाद बनारस के पत्रकारों में आक्रोश है. पुलिस कमिश्नर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जिले के कई अधिकारी एडीसीपी सुरक्षा वीरेंद्र कुमार के इस व्यवहार से है शर्मिंदा हैं. प्रकरण में मानवाधिकार आयोग और प्रेस काउंसिल आफ इंडिया ने भी संज्ञान लिया है.

सुनिए पंकज चतुर्वेदी क्या कह रहे हैं.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन