Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

60 वर्ष या अधिक उम्र के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए पेंशन योजना के संबंध में प्रेस रिलीज देखें

लखनऊ: 20 जुलाई, 2023

निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश,लखनऊ ने जनपद के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के सम्मानित मान्यता प्राप्त पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों को पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाना है। इस संबंध में संबंधित प्रतिनिधियों का विवरण एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस क्रम में जनपद से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों के विवरण की वांछित सूचना मुख्यालय लखनऊ को प्रेषित की जानी है। इस संबंध में उन्होंने सम्मानित मीडिया बंधुओं से आह्वान किया है कि जिन सम्मानित 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों के विवरण मंडलीय जिला सूचना कार्यालय लखनऊ को अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है वह अपनी-अपनी सूचना अगले 03 कार्य दिवसों के अंदर मंडलीय जिला सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि उन्हें योजना से लाभान्वित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि पेंशन योजना की पात्रता के लिए ऐसे मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधि किसी अन्य पेंशन योजना से लाभान्वित न हो रहे हो, और समस्त स्रोतों से उनकी अधिकतम वार्षिक आय ₹02.50 लाख से अधिक न हो। उन्होंने आह्वान किया कि ऐसे सम्मानित मीडिया प्रतिनिधि अगले 03 कार्य दिवसों के अन्दर प्राथमिकता के आधार पर अपनी व्यक्तिगत सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि उन्हें योजना से लाभान्वित किया जा सके।

मंडलीय जिला सूचना कार्यालय
लखनऊ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन