Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

इंडिया टीवी से पीयूष शुक्ला और Zee ग्रुप से पुनीत मिश्रा व राहुल जौहरी के बारे में सूचना!

त्रकार पीयूष शुक्ला को लेकर सूचना है कि उन्होंने इंडिया टीवी के साथ बतौर एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर नई पारी शुरू की है. पीयूष न्यूज़ नेशन से इंडिया टीवी पहुंचे हैं. न्यूज़ नेशन के एमपी-सीजी में वे करीब 6 साल तक प्रोड्यूर रहे हैं.

मास कम्युनिकेशन के साथ एलएलबी की पढ़ाई कर चुके पीयूष इससे पहले इंडिया न्यूज़, एमएच1, एसटीवी हरियाणा, जनता टीवी और दैनिक देशबंधु के साथ काम कर चुके हैं.

पीयूष को सक्रिय पत्रकरिता में काम करने का लगभग 14 साल का अनुभव है.


दूसरी ख़बर ज़ी मीडिया से पुनीत मिश्रा को लेकर आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संस्थान के साथ बतौर प्रेजिडेंट (कंटेंट-इंटरनेशनल मार्केट) काम कर रहे पुनीत ने ज़ी से इस्तीफा दे दिया है.

पुनीत समूह के टीवी नेटवर्क के अलावा इसके डिजिटल वेंचर ZEE5 के कंटेट हेड भी थे. उन्होंने ज़ी के इंटरनेशनल बिजनेस की जिम्मेदारी भी निभाई.

पुनीत के अलावा ज़ी से राहुल जौहरी भी जा चुके हैं. राहुल ने पिछले महीने ही ग्रुप के रेवेन्यू व मॉनिटाइजेशन वर्टिकल के हेड पद से इस्तीफा दे दिया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन