Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़18 से अलग हुए ‘मोस्ट एडवेंचरस जर्नलिस्ट’ का खिताब पाए पत्रकार प्रबल प्रताप सिंह!

रिष्ठ पत्रकार प्रबल प्रताप सिंह ने न्यूज़18 ग्रुप छोड़ दिया है. वे यहां बतौर ग्रुप एडिटर, हिंदी क्लस्टर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्हें समूह में 2019 की 27 जून को पदोन्नत किया गया था.

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि 31 मार्च को न्यूज़18 में उनके कार्यकाल का आखिरी दिन था.

गौरतलब है कि प्रबल प्रताप को उनकी साहसिक पत्रकारिता के लिए “मोस्ट एडवेंचरस जर्नलिस्ट” के खिताब से भी नवाजा जा चुका है. वे एकमात्र भारतीय पत्रकार थे जो तिकरीत शहर में उस जगह तक पहुंचे जहां सद्दाम हुसैन छिपा हुआ था.

लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रबल प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल में… अफगानिस्तान, इराक और इजराइल-लेबनान वॉर कवर कर चुके हैं. उन्होंने कश्मीर और उत्तर-पूर्व विवाद को भी कवर किया है.

न्यूज़18 में वे साल 20016 से कार्यरत थे. इससे पहले वे आज तक में भी वरिष्ठ पद पर रहे. आईबीएन7 के सलाहकार संपादक के तौर पर साल 2006 से 2011 तक कार्यरत रहे. न्यूज़18 इंडिया को नया आकार देने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

फिलहाल, प्रबल प्रताप सिंह नई पारी कहां और किस ब्रांड के साथ शुरू करेंगे… इससे अभी उन्होंने पर्दा नहीं उठाया है.

हालांकि, प्रबल प्रताप जी को लेकर एक चर्चा और भी चल रही है. चर्चा ये कि, उनकी उम्र 58 वर्ष हो चुकी है, जिसके बाद न्यूज़18 ग्रुप ने उन्हें रिटायर कर दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन