Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कटे आम-तरबूज खाने के बाद राजदीप को अगला इंटरव्यू रेवन्ना बाप-बेटे का लेना चाहिये

सौमित्र रॉय-

कटे आम, तरबूज के साथ साइड में खड़े भूखे भक्त और दूसरी तरफ “सर” राजदीप सरदेसाई। बीजेपी आईटी सेल के इशारे पर और पीएमओ के आदेश पर आजकल धुआंधार इंटरव्यू हो रहे हैं।

ये पहला इंटरव्यू होगा जो पहलवान ने प्रायोजित करवाया है। सर तो आम चूसने पहुंचे थे, लेकिन कटे हुए खाने पड़े। दूसरी तस्वीर में हाथ से हाथ जुड़े हैं। इसे राजदीप हटा चुके, लेकिन इतिहास में दर्ज़ है। अगला इंटरव्यू रेवन्ना बाप–बेटे का होना चाहिए। पूछना चाहिए कि ऐसा क्या खाते हैं कि हर दिन 10 बलात्कार करने की ताकत मिलती है?

टीवी पर रेपिस्टों के ऐसे प्रायोजित इंटरव्यू का एक पूरा स्लॉट होना चाहिए। फिल्म निर्माताओं को कुछ मसाला मिलेगा। नारीवादियों को नए सिद्धांत गढ़ने में मजा आयेगा। स्त्री विमर्श में नए दिलचस्प आयाम मिलेंगे। नारी साहित्य भी समृद्ध होगा।

पत्रकारिता एक उम्र के बाद नूराकुश्ती बन गई है। रिटायरमेंट के बाद फायदों की फिक्र में। लेकिन “सर” ने तो खूब कमाया है। पत्नी सागरिका सठियाने से पहले ही तृणमूल सांसद बन चुकी हैं। पता नहीं, उन्हें इन तस्वीरों पर क्या महसूस हुआ होगा।

शायद बृजभूषण ने अगले चुनाव में टिकट का वादा किया होगा। आम खाने तो गोंडा गए नहीं होंगे।

वहीं, हम जैसे गिनती के पत्रकार खुश हैं कि रीढ़ सीधी रखकर आज भी अथक मेहनत कर रहे हैं। बिना बिके। लेकिन “सर” ने तो अब “सर” संबोधन को ही गाली बना दिया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन