Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

पंजाब में वरिष्ठ पत्रकार राजिंदर सिंह तग्गर को पुलिस ने उठाया, PCI ने की निंदा

पंजाब में वरिष्ठ पत्रकार राजिंदर सिंह तग्गर को कथित जबरन वसूली के आरोप में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तग्गर पंजाब दस्तावेज नाम का वेब पोर्टल संचालित करते हैं.

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा कि, पंजाब पुलिस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राजिंदर सिंह तग्गर की अचानक गिरफ्तारी से प्रेस क्लब ऑफ इंडिया काफी चिंतित है. हम उम्मीद करते हैं कि पंजाब सरकार सत्ता के सामने सच बोलने वाले पत्रकारों के खिलाफ अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने के प्रलोभन से बचेगी.

बता दें कि इस मामले में एक निलंबित सहायक पुलिस महानिरीक्षक मालविंदर सिंह सिद्धू को भी हिरासत में लिया गया है. इनके खिलाफ चरण-8 पुलिस स्टेशन में 20 मार्च को जबरन वसूली, आपराधिक साजिश और गलत तरीके से रोकने की धारा में मुकदमा लिखा गया था.

वहीं, पत्रकार के सहयोगी सतनाम दून का कहना है कि तग्गर पर लगे सभी आरोप निराधार थे. तग्गर को परेशान करने के लिए गिरफ्तारी हुई है क्योंकि वह घोटालों के खिलाफ खुलकर बोल रहे थे.

इस मामले में चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने पत्रकार राजिंदर सिंह तग्गर की गिरफ्तारी की निंदा की है. क्लब के महासचिव उमेश शर्मा ने कहा, “यह मीडिया पर सेंसरशिप के समान है और भारत के चुनाव आयोग को इस मसले पर ध्यान देना चाहिए. हम पंजाब पुलिस के डीजीपी से भी अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच करें.”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन