Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

द प्रेस क्लब ऑफ देवघर ने पत्रकार रवि प्रकाश को दी श्रद्धांजलि, संपादक कमल किशोर नहीं पहुंचे

बीबीसी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में अभूतपूर्व योगदान देने वाले दिवंगत पत्रकार रवि प्रकाश को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए “द प्रेस क्लब ऑफ देवघर” की तरफ से श्रदधांजलि सभा का आयोजन, सूचना भवन सभागार में किया गया.

इस दौरान दर्जनों पत्रकारों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठन के लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और उनकी तस्वीर को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया.

कार्यक्रम के दौरान द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के उपाध्यक्ष अनल मिश्रा, रंजीत कुमार, सचिव-राजेश किशोर, कोषाध्यक्ष- अरुण केसरी, सह कोषाध्यक्ष-पप्पू कुमार यादव के अलावा वरिष्ठ पत्रकार शत्रुघ्न प्रसाद , संजीत मंडल, जेम्स कुमार नवाब, विजय राय राकेश रंजन , अनंत कुमार झा, जीतन कुमार , दीपनारायण दुबे, मनीष दुबे, मनीष पाठक, राजा कुमार, बबलू शाह, कुलवंत कुमार, अजय यादव, बैधनाथ यादव, विकाश कुमार, संजय यादव, अनिता चौधरी, राजकुमार शर्मा, विनय देव, अजय राणा ,प्रशांत कुमार भोलू, डी के राणा, अजय राणा, सुनील कुमार, राकेश वर्मा, प्रेम रंजन झा, वरुण कुमार और उत्तम आनंद वत्स के अलावा जिले के तमाम पत्रकार उपस्थित रहे.

उधर, एक खबर यह भी आ रही है कि प्रभात खबर देवघर के संपादक कमल किशोर इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. सदस्यों का कहना है कि उन्हें आमंत्रित भी किया गया था. कमल किशोर के इस व्यवहार के चर्चे जिले के पत्रकारों में होते रहे. लोग यह भी कहते दिखे कि रवि प्रकाश के देवघर संपादकीय कार्यकाल के दौरान कमल किशोर ने उनके अधीनस्थ काम किया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन