Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार सौरभ सोमवंशी ने ज्ञानवापी मामले में एक और याचिका दाखिल की!

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले में एक और याचिका दाखिल की गई है। भगवान श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, भगवान श्री काशी विश्वनाथ स्थान, भगवान श्री नंदीश्वर विश्व वैदिक संस्थान न्यास, श्री संपूर्ण शिव परिवार, ज्ञान कुंड स्थान ज्ञानवापी की ओर से पत्रकार सौरभ सिंह सोमवंशी, कौशांबी के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह, इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता राणा प्रताप सिंह व सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह ने अपने अधिवक्ता आरके सिंह के माध्यम से एक याचिका सिविल जज सीनियर डिवीजन चतुर्थ युगल शंभू के यहां दाखिल की।

याचिका में अंजुमन इंतजामिया कमेटी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर बोर्ड ट्रस्ट को प्रतिवादी बनाया गया है।

याचिका को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगली तिथि 9 जुलाई तय की है। याचिका में मांग की गई है कि काशी विश्वनाथ, शिव परिवार, नंदी व ज्ञानवापी तीर्थ को पुनः प्राप्त करने के साथ-साथ मस्जिद के अंदर स्थित कुएं में गंगा का जल लगातार विद्यमान है जिसका जिक्र स्कंद पुराण में भी किया गया है, उसको मुसलमानों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग याचिका में की गई है।

इसके अलावा याचिका में उस स्थान से मस्जिद को हटाकर पुनः हिंदुओं को वापस करने की मांग की गई है ताकि आरती और भगवान का श्रृंगार सुचारू रूप से हो सके।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन