Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महोबा में पेट्रोल पंप के नाम पर पत्रकार से लाखों रुपए की ठगी

विजय प्रताप सिंह-

  • पीड़ित पत्रकार ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र

महोबा। पेट्रोल पंप के नाम पर एक जालसाज ने पत्रकार के साथ लाखों रूपए की ठगी कर डाली। पैसा वापस मांगने पर जालसाज व उसके परिवारीजन पत्रकार व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पत्रकार ने मामले की शिकायत एसपी से की है। मांग की है कि उसे न्याय दिलाया जाए अन्यथा जालसाज दबंग व्यक्ति कभी भी उसकी हत्या करा सकते हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा निवासी पीड़ित पत्रकार विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को एसपी सुधा सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपा है। जिमसें कहा है कि सुभाषनगर निवासी अतुल पटेल से उसकी करीब दस वर्षो से मित्रता थी। जिसका फायदा उठाते हुए अतुल पटेल ने पेट्रोल पंप में साझेदारी के नाम पर दिसम्बर 2018 व जनवरी 2019 में लगभग 7 लाख रूपए बैंक से ट्रांसफर तथा नगद रूप में ले लिए थे। आज तक न तो कोई पेट्रोल पंप लगा और न ही पीड़ित पत्रकार का पैसा वापस दिया गया।

उसी समय 27 दिसम्बर 2018 को अतुल पटेल अपनी पत्नी को इलाज कराने के बहाने पीड़ित की स्विफट डिजायर कार मांग कर ले गया और पीड़ित की गाड़ी का एक्सीडेंट कर दिया। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसको छतरपुर में वर्कशाप पर मरम्मत के लिए डाल दिया था। पीड़ित ने जब अपनी कार मांगी तो दबंग जालसाज ने दूसरी कार दिलाने का भरोसा दिया लेकिन पीड़ित का उस वर्ष का आईटीआर जमा न होने पर उसने अपने व्यवहारी ग्राम ननौरा निवासी के नाम फोर्ड कार ली जिसमें गारंटर स्वयं पीड़ित है। जिसका डाउन पेमेंट लगभग साढे़ 3 लाख व चार चार किस्तों सहित पीड़ित ने ही जमा की थी।

जब विपक्षी छतरपुर से पीड़ित की कार बनवाकर ले आएगा तो वह नई कार का सभी पैसा वापस कर देगा, गाड़ी की मरम्मत में लगभग ढाई लाख का खर्च है। इस प्रकार जालसाल अतुल पटेल पीड़ित का लगभग 13 लाख रूपए का देनदार है। पैसे मांगने पर सारा पैसा पेट्रोल पंप में अर्जेस्ट की बात कहकर टालता रहा। सोमवार को जब पीड़ित उसके घर पैसा मांगने गया तो अतुल पटेल के परिवारीजनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर फर्जी केस में फंसाने के साथ ही कहा कि तुम पैसा भूल जाओ और ज्यादा करोगे तो तुम्हारी व तुम्हारे परिवारीजनों की हत्या करवा दी जाएगी। पीड़ित ने मांग की है कि उसे न्याय दिलाते हुए पैसा वापस कराया जाए और जालसाज अतुल पटेल पर कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि अगर उसकी हत्या या आत्महत्या होती है तो उसका जिम्मेवार अतुल पटेल व उसके परिजन होंगे।

संलग्न फोटो-

  • मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ जालसाज अतुल पटेल
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ जालसाज अतुल पटेल

विजय प्रताप सिंह
महोबा
09415574606
07007352305
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन