Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार शाहिद सिद्दीकी और विजय कुमार सिंह के बारे में सूचना

त्रकार शाहिद सिद्दीकी को लेकर सूचना है कि उन्होंने एशियन न्यूज़ चैनल ज्वाइन किया है. शाहिद को चैनल का यूपी ब्यूरो हेड बनाया गया है.

बता दें कि एशियन न्यूज़ हिंदी छत्तीसगढ़ और नोएडा से प्रसारित होने वाला सैटेलाइट चैनल है.

शाहिद सिद्दीकी इससे पहले Tv 27, Sadhna News, Anaadi Tv, News Hour, Vip News जैसे कई संस्थानों में बतौर ब्यूरो हेड उत्तर प्रदेश अपनी सेवाएं दे चुके हैं. शाहिद पॉलिटिकल खबरों पर अच्छी पकड़ रखने के लिए जाने जाते हैं. इस नियुक्ति के दौरान चैनल के सीएमडी सुबोध सिंघानिया, डायरेक्टर सुरुचि मिश्रा, एडिटर इन चीफ सुभाष मिश्रा समेत यूपी एडिटर दीप्ति सिंह चौहान भी मौजूद रहीं.


त्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में एक नया मीडिया वेंचर शुरू हुआ है, नाम है यूपी टाइम्स पूर्वांचल. इस न्यूज़ पोर्टल का उद्देश्य पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और कृषि से संबंधित गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना है. इस पहल को बड़े मीडिया हाउस के अनुभवी पूर्व संवाददाताओं का समर्थन प्राप्त है.

न्यूज एडिटर विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में, यह ग्रुप यूपी के सभी जिलों में अपना नेटवर्क मजबूत कर रहा है. विजय कुमार सिंह, जो कि गोरखपुर के मूल निवासी हैं और दैनिक जागरण में 15 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं, को इस नए वेंचर का प्रभारी बनाया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन