Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बसपा की टिकट पर एक और पत्रकार ने सक्रिय राजनीति में मारी एंट्री!

नेशनल दस्तक के संपादक शंभू कुमार सिंह बिहार के वैशाली से चुनावी मैदान में उतर गए हैं. उन्हें बसपा ने टिकट देकर मैदान थमाया है.

जानकारों का मानना है कि शंभू पहले से ही इस लोकसभा-2024 में उतरने का मन बना चुके थे, लेकिन किसी पार्टी से लड़ेंगे या निर्दलीय, तय नहीं था.

बहरहाल उनके चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही, इसे एक और पत्रकार की सक्रिय राजनीति में एंट्री के तौर पर देखा जाएगा. क्योंकि शंभू कुमार से पहले भी कई पत्रकारों ने पॉलिटिक्स का रास्ता पकड़ा है. राज्यसभा-लोकसभा से लेकर सीएम-पीएम तक बन चुके हैं, बने हैं.

एक मीडिया आउटलेट से बात करते हुए शंभू कहते हैं, “जब पार्टी की सेवा करने वाले चुनाव लड़ सकते हैं तो समाज की सेवा करने वाले क्यों नहीं लड़ सकते.”

बसपा के सम्मान में उन्होंने लालू यादव और मुलायम सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि, “बहुजन काम की राजनीति करता है, धर्म की राजनीति नहीं.”

बता दें कि बसपा ने छठे और सातवें चरण के चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. जिसमें जहानाबाद से पूर्व अरूण कुमार सिंह और वैशाली से शंभू कुमार का नाम शामिल है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन