Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

JNM की पारी को विराम देकर इस न्यूज़ नेटवर्क से जुड़े चंबल के पत्रकार सिद्धार्थ पुरोहित

दैनिक जागरण ग्रुप के, डिजिटल सेक्शन जागरण न्यू मीडिया में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर और टीम इंचार्ज (हिंदी वीडियो) के रूप में कमान संभाल रहे सिद्धार्थ पुरोहित ने अपने करियर में एक और गियर शिफ्ट कर दिया है. सिद्धार्थ ने 22 मार्च को जागरण न्यू मीडिया में अपनी पारी को विराम दे दिया और 27 मार्च को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के साथ कामकाज शुरू कर दिया.

सिद्धार्थ पुरोहित ने यहां पर बतौर ग्राउंड रिपोर्टर, डॉक्यूमेंट्री मेकर के साथ-साथ विदेश मामलों पर कई आयाम स्थापित किए और जागरण न्यू मीडिया को 4.3 मिलियन की प्रॉपर्टी से 7 मिलियन तक की प्रॉपर्टी बनाने में सहयोग किया. इस दौरान उन्होंने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे समेत कई दूसरे मामलों पर भी डॉक्यूमेंट्री की.

मध्य प्रदेश के चंबल इलाके के रहने वाले सिद्धार्थ पुरोहित ने IND24 MP-CG से करियर की शुरूआत की थी, उसके बाद वे ABP News की नेशनल टीम में क्राइम रिपोर्ट भी रहे. बाद में उन्हें पॉलिटकल बीट दे दी गई थी. यहां के बाद अगली पारी में Zee News के मध्य प्रदेश ब्यूरो की भोपाल से कमान संभाली, तब उन्होंने मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान हुए हनीट्रैप कांड के धागे खुलवा दिए थे और इंदौर में कई सरकारी संपत्तियों से माफियाओं के कब्जा को लेकर न सिर्फ मुहिम चलाने को लेकर चर्चा में रहे.

बाद में जब इंदौर में जान को खतरा महसूस हुआ तो वापस दिल्ली में आमद दर्ज कराई और दिल्ली दंगे में भी रिपोर्टिंग की. अब सिद्धार्थ अपनी नई पारी रिपब्लिक के साथ शुरू कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन