Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून : विधानसभा अध्यक्ष

राँची : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक दिवसीय कार्यशाला 22 फरवरी 2020 शनिवार को झारखंड विधानसभा सभागार रांची में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखण्ड ही नहीं, देश भर में पत्रकारों की सुरक्षा एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जब तक चौथा स्तंभ मज़बूत नहीं होता है तब तक प्रजातंत्र को हम मज़बूत प्रदान नहीं कर सकते।

विधानसभा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की हिमायत करते हुये छतीसगढ़ के तर्ज़ पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की हिमायत की। वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्र ने कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बहुत ही जरूरी है। पिछली सरकार में इस विषय पर चर्चा हुई थी लेकिन यह सरकार इसे लागू करेगी, इसका पूर्ण विश्वास है।

अधिवक्ता सह सूचना का अधिकार कार्यकर्ता सुनील महतो ने कहा कि पत्रकार लोग सूचना का अधिकार अधिनियम का उपयोग कर सही और प्रत्यक्ष समाचार समाज को दे सकते हैं। पत्रकारों की पहचान सही समाचार देने में ही होती है। सूचना अधिकार अधिनियम से कई एक फर्जी शिक्षकों का धर पकड़ हुआ, कई घोटालों का उजागर अभी तक हो चुका है। यह एक ऐसा कानून है जो जनता के लिए एक मजबूत हथियार है।

आयोजन में कार्यक्रम में झारखंड जर्नलिस्ट एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संगठन के संस्थापक शहनवाज हसन, पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार, झारखण्ड के प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर पत्रकारों से सहयोगात्मक रवैये के लिये झारखण्ड विधानसभा के जनसंपर्क अधिकारी ग़ुलाम मोहम्मद सरफराज, पुलिस मुख्यालय ग्रुप के सहायक अवर निरीक्षक निशिकांत पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता हामिद रज़ा खान को सम्मान पत्र और ट्रॉफी देकर विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

कार्यशाला में रांची, जमशेदपुर, सरायकेला, धनबाद , पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा सहित अन्य जिलों के पत्रकार शामिल हुये। कार्यक्रम का संचालन निशा रानी गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन कृपा सिंधु तिवारी बच्चन ने किया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन