Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में अधिवक्ता पर युवती से छेड़छाड़ व कार में खींचने का मुकदमा, वकील ने दो पत्रकारों को लपेटा

कानपुर | यूपी के कानपुर में पनकी की रहने वाली एक युवती ने अधिवक्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ वकील की तरफ से दो पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है.

पूरा प्रकरण थाना किदवई नगर एरिया का है। युवती के अनुसार वह पनकी, शताब्दी नगर से ई ब्लॉक निवासी अपनी बहन से मिलने आई थी, तभी कुछ लड़कों ने उसे गाड़ी में खींचने की कोशिश की। लड़की का कहना है कि इनमें से एक ने अपना नाम एडवोकेट अजय शुक्ला बताया।

वहीं, इस मामले में दूसरी एफआईआर अधिवक्ता की तरफ से कराई गई है। आरोप है कि अनुज जैन व अभय सिंह नाम के दो पत्रकारों ने उनका रास्ता रोका और शराब पिलाने के लिए रुपये मांगे। नहीं दिए तो दोनों ने जेब में हाथ डालकर एक हजार रुपये निकाल लिए।

इंस्पेक्टर किदवई नगर ने बताया कि प्रकरण में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है।

देखें दो पत्रकारों पर दर्ज एफआईआर की कॉपी…



पूरे प्रकरण को समझने के लिए इसे भी पढ़ें-

https://x.com/yashbhadas/status/1886361328866021632?s=46

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन