Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमर उजाला के पत्रकार विपिन काला का लंबी बीमारी से निधन

हिमाचल में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार विपिन काला का निधन हो जाने की जानकारी सामने आई है. शनिवार को लंबी बीमारी के बाद दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में उन्होंने अंतिम सांस ली. काला 57 वर्ष के थे.

निधन की जानकारी मिलते ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वरिष्ठ पत्रकार विपिन काला के निधन पर शोक जताया है.

शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि विपिन काला ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा. सीएम सुक्खू ने कहा कि विपिन काला ने अपनी तथ्यपरक लेखनी के माध्यम से जन सरोकार से जुड़े मुद्दों और विकासात्मक पत्रकारिता को सदैव ही विशेष अधिमान दिया. उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.

निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार विपिन काला के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि काला ने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनकी कार्यशैली युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन