Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

पत्रकारिता छात्रों के लिए IIMC में शुरू हुए दो नए डिग्री कोर्स, देखें नियम व शर्तें!

ईआईएमसी, शैक्षणिक सत्र 2024-25 से दो नए मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है. यूजीसी से डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के बाद संस्थान में स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन और मीडिया बिजनेस स्टडीज नाम के कोर्स कराए जाएंगे.

इसके लिए किसी भी सब्जेक्ट से 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक कर चुके स्टूडेंट प्रवेश ले सकते हैं. सत्र 2024-25 में इन दो नए कोर्स में स्टूडेंट को सीयूईटी-पीजी परीक्षा के बेस पर प्रवेश दिया जाएगा. इस परीक्षा में 85 प्रतिशत और इंटरव्यू को 15 प्रतिशत मार्किंग रखी जाएगी.

दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी को पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में सीयूईटी-पीजी परीक्षा उत्तीर्ण करनी अनिवार्य है. इसमें सीटों की संख्या 40 होगी. इसके अलावा 20 प्रतिशत सीटें अतिरिक्त होंगी जो रक्षा कर्मचारियों, मीडिया इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और अंतर्राष्ट्रीय आवेदकों के लिए रिजर्व होंगी.

दोनों कोर्स की फीस प्रति सेमेस्टर 60,000 रुपये होगी. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्टूडेंट के लिए 4000 डॉलर फीस रखी गई है.

दोनों ही कोर्स में लेटरल एंट्री और एग्जिट के पर्याप्त विकल्प दिए गए हैं. सेमेस्टर- 1 और सेमेस्ट- 2 को पूरा करने के बाद अगर किसी भी कारण से विद्यार्थी पाठ्यक्रम को छोड़ता है तो उसे संबंधित कोर्स में पीजी डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा.

लेकिन इस बीच यदि विद्यार्थी कोर्स को पूरा करना चाहते हैं तो उन्हें पांच साल के भीतर पुन प्रवेश लेना होगा. लेटरल एंट्री में भी इसी तरह का प्रावधान रखा गया है, जिसके तहत पीजी डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थी सीधा तीसरे सेमेस्टर में दाखिला ले सकते हैं. लेकिन ऐसे स्टूडेंट्स की संख्या कुल सीटों के 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन