Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों को इस जिले के होटलों में ठहरने की मुफ्त सुविधा मिलेगी

त्रकारों के लिए सैंज के पर्यटन स्थलों, सैंज और शांघड़ के होटलों में मुफ्त ठहरने की सुविधा मिलेगी. सैंज प्रेस क्लब में आज आयोजित एक सम्मान समारोह में इस बात की घोषणा की गई.

कुल्लू के पत्रकारों के लिए यह घोषणा करते हुए द शंगचुल शांघड़ होटल हाईट के चैयरमैन एवं समाज सेवी महेश शर्मा ने कहा कि, उनके अपने सभी होटलों में आज रविवार से यह सेवा शुरू कर दी गई है. शर्मा ने कहा कि समाज में पत्रकारों की भूमिका अहम होती है. कुल्लू के पत्रकारों द्वारा समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने में विशोष भूमिका अदा की जा रही है. जिस कारण यहां का विकास हो रहा है.

इस मौके पर प्रेस क्लब जिला कुल्लू के प्रधान धनेस गौतम ने कहा कि महेश शर्मा की ओर से सैंज और शांघड़ में अपने होटलों में पत्रकारों के लिए शुरू की गई योजना से पत्रकारों को लाभ होगा. इसके लिए उन्होंने महेश शर्मा का आभार जताया है.

सैंज प्रेस क्लब के प्रधान झाबे राम ठाकुर ने कहा कि महेश शर्मा समाज सेवी होने के साथ साथ पर्यटन कारोबारी हैं जिनका सैंज प्रेस क्लब के निर्माण में भी सहयोग है, जिससे यहां पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था हो पाई है और अब पत्रकारों के लिए सैंज और शांघड़ में अपने होटलों में मुफ्त ठहरने की सुविधा शुरू करने से क्षेत्र में रहने की सुविधा मिल सकेगी.

इस मौके पर सैंज प्रेस क्लब के महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर, रमेश धामी, महेंद्र सिंह पालसरा, भुंतर प्रेस क्लब के प्रधान मेघ सिंह कश्यप, जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारी सुरेश शर्मा, करतार कौशल, नीना गौतम, रेणुका गौतम, गौरी शंकर, संजीव जैन इत्यादि लोग मौजूद रहे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन